दिल की बीमारी के साथ कई रोगों में लाभकारी 'गुड़'

दिल की बीमारी के साथ कई रोगों में लाभकारी 'गुड़'

सेहतराग टीम

मीठा खाना सभी लोगों को पंसद है। इसलिए अक्सर लोग चीनी या गुड़ खाते हैं। लेकिन चीनी कई रोगों के लिए हानिकारक हो सकती है। वहीं गुड़ एक स्वस्थ विकल्प माना जाता है। फिलहाल चीनी और गुड़ दोनों में सामान रूप से कैलोरी पाई जाती है, लेकिन हमारी सेहत के लिए गुड़ काफी फायदेमंद है। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो एनीमिया जैसे रोगों को दूर करने में सहायक होता है। इसके अलावा कई और रोगों के लिए गुड़ फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर गुड़ के क्या क्या फायदे हैं।

पढ़ें- क्या आप जानते हैं कि कोरोना के लक्षण इस तरह से आ और जा सकते हैं, सावधान रहें

गुड़ खाने से होते हैं ये फायदे (

गैस या एसिडिटी की समस्या को गुड़ करता है दूर

गुड़ का सेवन पेट संबंधी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। अगर आप गैस या एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ जरूर खाएं। इससे ये समस्याएं खत्म हो सकती हैं। 

दिल के लिए भी अच्छा है गुड़ 

गुड़ का सेवन दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। इसलिए नियमित रूप से आपको गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए।

रक्तचाप को करता है नियंत्रित 

गुड़ एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जो रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। यह रक्तचाप का सामान्य स्तर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद है गुड़ का सेवन 

कमजोर आंखों के लिए गुड़ किसी दवा से कम नहीं है। यह आंखों की रोशनी को तेजी से बढ़ाता है। अगर आपको आंखों की कमजोरी की समस्या है तो नियमित रूप से गुड़ का सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-

अलसी से बनी इस ड्रिंक से तेजी से कम करें अपना मोटापा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।